आइये जानते है नारी शक्ति पुरस्कार क्या है और किसे दिया जायेगा

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने कई प्रयास किए हैं। इसके लिए तरह-तरह की योजना चलाई गई है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी ही एक योजना जिसका नाम नारी शक्ति पुरस्कार है महिलाओं के लिए चलाई जा रही है।

नारी शक्ति पुरस्कार योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रशासित है। योजना के माध्यम से महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता दी जाती है।

यह योजना देश की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार की घोषणा प्रतिवर्ष 20 फरवरी को की जाती है एवं पुरस्कार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाता है।

सरकार द्वारा इस पुरस्कार के अंतर्गत महिलाओं को ₹200000 की आर्थिक सहायता एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। प्रतिवर्ष लगभग 15 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

यह नारी शक्ति पुरस्कार योजना महिलाओं को सभी क्षेत्रों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने और पहचान दिलाने के उद्देश्य से आरंभ की गई है। यह योजना महिलाओं की स्थिति को सुगध बनाने में कारगर साबित होगी।

– देश की सभी महिलाएं एवं संस्थाएं यह पुरस्कार प्राप्त करने की पात्र है। – व्यक्तिगत श्रेणी के मामले में न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। – यह पुरस्कार व्यक्तियो/समूहों संस्थानों/ गैर सरकारी संगठनों आदि को भी प्रदान किया जा सकता है।

नारी शक्ति पुरस्कार की पात्रता

नारी शक्ति पुरस्कार के लिए चयन की क्या प्रक्रिया है और कोन नामित कर सकता है?