apna khata portal rajasthan

अपना खाता 2023 | राजस्थान अपना खाता | भु नक्शा राजस्थान | खेत का नक्शा राजस्थान | खाता खसरा नकल राजस्थान | राजस्थान खाता नकल | Bhulekh Rajasthan | Apna Khata Rajasthan | Apna Khata Rajasthan Online Check | E Dharti Portal

apna khata portal rajasthan

जैसा कि हम सभी जानते हैं भारत सरकार द्वारा डिजिटलीकरण की प्रक्रिया काफी जोरों से चल रही है और सभी राज्य सरकारें इसमें केंद्र सरकार का भरपूर योगदान दे रही है। डिजिटलीकरण के माध्यम से सभी प्रकार के दस्तावेज को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा सकता है इस बात को मध्य नजर रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा अपना खाता राजस्थान पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य लाभ विशेषताएं खाता जमाबंदी नकल देखने की प्रक्रिया भू नक्शा देखने की प्रक्रिया आदि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शामिल है।

E Dharti Portal Rajasthan

अपना खाता पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी लोग खेती की जमाबंदी, खसरा नंबर, भूमि का नक्शा और जमीन से जुड़े दस्तावेजों का विवरण प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान सरकार द्वारा यह पोर्टल सभी नागरिकों के लिए सुविधाजनक है क्योंकि नागरिकों को भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती। इस पोर्टल के माध्यम से अब राज्य का कोई भी नागरिक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भूमि से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है।

राजस्थान अपना खाता पोर्टल

इस पोर्टल को ई धरती के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान सरकार द्वारा नागरिकों के समय की बचत के लिए उठाया यह कदम अत्यंत लाभदायक है और साथ ही प्रणाली में पारदर्शिता भी होगी। अपना खाता पोर्टल के माध्यम से यह पता लगाना बहुत ही आसान है की किस व्यक्ति के नाम पर कितना भूमि खसरा नंबर या फिर किस भूमि का मालिक कौन है। अधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए गए भूमि के दस्तावेजों के माध्यम से व्यक्ति बैंक से लोन प्राप्त कर सकता है।

Read Also: Rajasthan Tarbandi Yojana: राजस्थान तारबंदी योजना

Rajasthan Apna Khata Portal in Highlights

पोर्टल के नामअपना खाता राजस्थान
किसने लॉन्च कियाराजस्थान सरकार
लाभार्थीराजस्थान के नागरिक
उद्देश्यसभी प्रदेश के नागरिकों को भूमि से संबंधित रिकॉर्ड घर बैठे प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

अपना खाता राजस्थान पोर्टल का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा लांच अपना खाता पोर्टल (Apna khata Portal) का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को उनकी जमीन से जुड़ी सारी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो सके उन्हें बार-बार पटवार खाने के चक्कर में लगाने पड़े और किसी भी प्रकार की अन्य परेशानियों का सामना ना करना पड़े। सरकार की इस नई पहल से राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को फायदा मिलेगा। अपना खाता पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी व्यक्ति इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन जाकर अपनी जमीन का विवरण प्राप्त कर सकता है।

प्रतिलिपि शुक्ल

अभिलेख का नामपरिमाणशुल्क
जमाबंदी प्रतिलिपि10 खसरा नंबर तक प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिए₹10 ₹5
नक्शा प्रतिलिपिप्रत्येक 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिए₹20
नामांतरण पी21प्रत्येक नामांतरण के लिए₹20

Rajasthan E dharti Portal का लाभ

  • अपना खाता पोर्टल के माध्यम से राजस्थान का कोई भी व्यक्ति अब खसरा नंबर और भूमि से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है।
  • होटल के लांच होने के पश्चात लोगों को खसरा नकल के लिए पटवार खाने के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।
  • राजस्थान का कोई भी व्यक्ति अपना खाता नंबर डालकर भूमि से संबंधित सभी रिकॉर्ड जैसी नक्शा, जमाबंदी नकल, गिरधावरी रिपोर्ट और खतौनी जैसी रिपोर्ट आसानी से प्राप्त कर सकता है।
  • राजस्थान का कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल का उपयोग इंटरनेट के माध्यम से कहीं पर भी बैठ कर कर सकता है।

E Dharti राजस्थान अपना खाता जमाबंदी नकल ऑनलाइन कैसे देखे ?

राज्य के इच्छुक लाभार्थियों को अपने खाते की जमाबंदी नकल ऑनलाइन देखने के लिए निम्नलिखित तरीकों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले, आवेदक को “ई धरती राजस्थान/E Dharti Rajsthan” की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, होम पेज खुलेगा।

e dharti rajsthan web portal

  • होम पेज पर, आपको सबसे पहले “जिला चुनें” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर, आपको अपना जिला चुनना होगा।
  • इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको तहसील का नाम चुनना होगा।
  • आपके द्वारा चुनी गई तहसील के बाद, एक और पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर, आपको अपने गांव का नाम चुनना होगा।
  • गांव का चयन करने के बाद, आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे आवेदक का नाम, पता, आदि।
  • उसके बाद, आपको नकल जारी करने के लिए “विकल्प” सेक्शन में जाकर विकल्प चुनना होगा।
  • आपको एक बटन मिलेगा जिससे आपको जमाबंदी के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करनी होगी। कृपया बताएं कि आप खाता संख्या, खसरा संख्या, नाम या USN के माध्यम से जानकारी प्रदान करना चाहेंगे।
  • आप इनमें से एक विकल्प चुन सकते हैं, आप चाहें तो खाता संख्या भी चुन सकते हैं।
  • सभी जानकारी भरने के बाद, आप अपनी जमाबंदी नकल ऑनलाइन देख सकते हैं।

E-Mitra लोगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम, आपको “ई धरती राजस्थान” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर, आपको “ई-मित्र लॉगिन(LOGIN)” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, आपके सामने एक होम पेज आएगा, जिसमें आपको उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करने होंगे।
  • अब, आपको “लॉगिन” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह, आप e-mitra में सफलतापूर्वक लॉगिन कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *